जानिए, डिप्रेशन मे क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

जानिए, डिप्रेशन मे क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग तनाव से ग्रसित हैं। इसकी वजह से उनकी जिंदगी भी काफी प्रभावित हो चुकी है। लोगों का ना तो समय पर खान-पान हो रहा है और ना ही वो स्वस्थ्य रह पा रहे हैं। ऐसे में वो क्या करें ये बड़ा सवाल है। मानसिक बीमारी लोगों को खोखला बनाती चली जा रही है। कई लोग तनाव की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें समय से भोजन करना चाहिए और साथ ही एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। इसकी सलाह एक्सपर्ट भी देते हैं।

पढ़ें- गले में खराश की परेशानी कोरोना की वजह से है या प्रदूषण, ऐसे पहचानें

वहीं डिप्रेशन में व्यक्ति अंदर से कमजोर हो जाता है ऐसी स्थिति में लोगों को अंदर से बेहद मजबूत होना पड़ता है। इसका इलाज संभव है। अगर इलाज में लापरवाही बरतते हैं, तो खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान मरीज को अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर्स भी डिप्रेशन के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि डिप्रेशन मे क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें-

डिप्रेशन मे क्या खाएं (Eat These Food in Depression in Hindi):

1- ओमेगा-3 फैटी एसिड

एक शोध में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड नहीं लेता है, उसे डिप्रेशन का खतरा अधिक रहता है। इसके सेवन से दिमाग सही से काम करता है। आसान शब्दों में कहें तो दिमाग को सुचारू रूप से काम करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड मदद करता है। इसके लिए डाइट में अलसी के बीज, सोयाबीन तेल, नट्स, फैटी फिश, पत्तेदार हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।

2- विटामिन-डी

सूर्य की रोशनी यानी धूप भी तनाव के लिए दवा समान है। सूर्य की रोशनी विटामिन-डी का मुख्य स्त्रोत है। विटामिन-डी के सेवन से भी व्यक्ति के मनोदशा पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। एक शोध में तनाव से ग्रसित लोगों को धूप सेंकने की सलाह दी गई है। इसके अलावा डाइट में ऑयली फिश, ओकरा और डेयरी उत्पादों को जोड़ सकते हैं।

3- एंटीऑक्सिडेंट्स और गुड कार्ब्स

अपनी डाइट में एंटीऑक्सिडेंट्स और गुड कार्ब्स युक्त चीज़ों को जरूर जोड़ें। विटामिन-ए, सी और इ में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। जबकि साबुत अनाज, फल और सब्जियों में कार्ब्स पाए जाते हैं। इसके लिए आप फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।

4- सेलेनियम

कई शोध में खुलासा हो चुका है कि सेलेनियम के सेवन से व्यक्ति के मूड यानी मनोदशा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे तनाव के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम जरूर सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में ब्राज़ील नट्स, समुद्री भोजन और मांस का सेवन कर सकते हैं।

किन चीजों से करें परहेज (What to Avoid to Eat in Depression in Hindi)

डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट में फ्राइड फूडस्, उच्च मानकों पर संसाधित, अधिक मीठे वाले चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही कैफीन और शराब का कम से कम सेवन करना चाहिए। इन चीज़ों के सेवन से डिप्रेशन का जोखिम अधिक रहता है।

इसे भी पढ़ें-

वजन कम करना है तो इन बातों को आज ही कर लें अपनी आदतों में शामिल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।